Breaking News

Chauth Ka Barwara News Sawai Madhopur News

अ*वैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Gravel Mining Chauth Ka Barwara Police Sawai Madhopur News 20 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) थाना पुलिस (Police) ने अ*वैध बजरी खनन (Gravel Mining), परिवहन और निर्गमन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी (Gravel) से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley) जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक जयेष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा वृत्ताधिकारी ग्रामीण (CO Sawai Madhopur) रामस्वरूप जाट के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

Gravel Mining Chauth Ka Barwara Police Sawai Madhopur News 20 June 26 Vikalp Times

पुलिस मुख्यालय जयपुर (Jaipur) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आज शनिवार, 20 जून 2026 को माताजी बायपास रोड स्थित मीणा धर्मशाला के पीछे चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में अ*वैध बजरी परिवहन की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अ*वैध बजरी से भरी हुई पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक बहादुर सिंह मीणा पुत्र मदन लाल मीणा (25 वर्ष) निवासी बड़ेरिया, चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस एवं एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिले में अ*वैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

अ*वैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार – My Blog