Breaking News

Featured Rajasthan News Sawai Madhopur News

निवाई स्टेशन पर 2 कट्टों में क्या था? पुलिस ने खोला तो उड़ गए होश

Niwai Railway Station GRP Police Sawai Madhopur News 22 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: मा*दक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी (GRP) थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की टीम ने निवाई रेलवे स्टेशन (Niwai Railway Station) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक त*स्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस (Police) ने आरोपी के कब्जे से 51.50 किलोग्राम डो*डा चूरा और 109 ग्राम अ*फीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8.27 लाख रुपये बताई जा रही है।

Niwai Railway Station GRP Police Sawai Madhopur News 22 June 26 Vikalp Times

थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि जीआरपी चौकी निवाई की टीम रेलवे स्टेशन के बुकिंग मुसाफिरखाने में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो पीले कट्टों के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे एक व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस को देखकर वह कट्टे लेकर जाने लगा, जिस पर उसे रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने अपना नाम गुरतेज सिंह (38) पुत्र मलकीत सिंह, निवासी पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर (Sriganganagar) बताया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 109 ग्राम अ*फीम तथा दोनों कट्टों से कुल 51 किलो 500 ग्राम डो*डा चूरा बरामद हुआ। आरोपी के पास मा*दक पदार्थ रखने या परिवहन करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

निवाई स्टेशन पर 2 कट्टों में क्या था? पुलिस ने खोला तो उड़ गए होश – My Blog