Breaking News

Sawai Madhopur News

23 साल का युवक गिरफ्तार, खाते में आते थे लाखों रुपये…लेकिन कहानी कुछ और निकली

Mantown Police Sawai Madhopur News 23 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठ*गों को कमीशन के बदले बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजयसिंह और जयप्रकाश अटल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

Mantown Police Sawai Madhopur News 23 June 26 Vikalp Times

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद अशफाक पुत्र मोहम्मद अफसार निवासी पचीपल्या, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपयोग के लिए उपलब्ध कराता था और इसके बदले कमीशन प्राप्त करता था।

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधों में प्रयुक्त बैंक खातों के विश्लेषण के दौरान पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के एक खाते में संदिग्ध लेन-देन सामने आया। जांच में पता चला कि उक्त खाते में साइबर ठ*गी से प्राप्त राशि जमा की जा रही थी। इस संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज थीं।

अनुसंधान में यह भी सामने आया कि साइबर ठ*ग डिजिटल अरे*स्ट, लोन ऑफर, मनी हेल्प, होटल रेटिंग और विभिन्न प्रकार के फ*र्जी मैसेज भेजकर लोगों से ठ*गी करते थे तथा ठ*गी की रकम इस खाते में जमा करवाई जाती थी। आरोपी साइबर ठ*गी से अर्जित धन के संग्रहण और हस्तांतरण में सहयोग कर रहा था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

23 साल का युवक गिरफ्तार, खाते में आते थे लाखों रुपये…लेकिन कहानी कुछ और निकली – My Blog