सवाई माधोपुर: राजकीय सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के मनोरोग विभाग (Department of Psychiatry) के तत्वावधान में गुरुवार को न*शा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों (Students) ने नुक्कड़ नाटक (Nukkad Natak), पोस्टर (Poster) और निबंध प्रतियोगिता (Essay Competition) के माध्यम से लोगों को न*शे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में नर्सिंग महाविद्यालय के द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों (Nursingh Students) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चिकित्सालय परिसर में आयोजित नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर न*शे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में ग्रुप-बी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी, न*शा मुक्त भारत अभियान एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चन्द्रवंशी ने उपस्थित लोगों को अस्पताल में संचालित न*शा मुक्ति सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने न*शे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से न*शे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा मोनिका झाझड़िया ने किया। आयोजन राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के साइकोलॉजी फैकल्टी सदस्य मोहम्मद साजिद के निर्देशन में संपन्न हुआ।

