Breaking News

Featured Rajasthan News Sawai Madhopur News

1 क्लिक ने खाली कर दिया खाता, फिर ऐसे वापस आई पूरी रकम

Mobile Phone Bank Money Police Sawai Madhopur news 25 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: साइबर थाना पुलिस सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur Cyber Thana Police) ने ऑनलाइन ठ*गी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 75 हजार रुपए की राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ज्येष्ठा मैत्रयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह और साइबर क्रा*इम थाना प्रभारी जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में की गई।

Mobile Phone Bank Money Police Sawai Madhopur news 25 June 26 Vikalp Times

जानकारी के अनुसार चंद्राशु  मित्तल, निवासी आदिनाथ  नगर, आलनपुर, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) ने 31 मई 2026 को साइबर हेल्पलाइन (Cyber Helpline) 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सस्ता मोबाइल फोन बेचने के नाम पर अज्ञात ठ*गों ने उनसे 75 हजार रुपए की ठ*गी कर ली।

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों (Bank) के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया और संदिग्ध खाते में गई राशि को होल्ड कराया। इसके बाद पूरी राशि 75 हजार रुपए पीड़ित के बैंक खाते (Bank Account) में रिफंड करा दी गई।

इस कार्रवाई में साइबर थाना के फैयाज खान (उप निरीक्षक), नफीस हेंड (कांस्टेबल) और महेंद्र (कांस्टेबल) की विशेष भूमिका रही।

साइबर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर मिलने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा किसी भी ऑनलाइन खरीदारी से पहले वस्तु की सत्यता की जांच अवश्य करें। साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

1 क्लिक ने खाली कर दिया खाता, फिर ऐसे वापस आई पूरी रकम – My Blog