Breaking News

Featured Sawai Madhopur News

रणथंभौर के जंगल में मिला युवक का श*व, आखिर वन क्षेत्र तक पहुंचा कैसे?

Ranthambore National Park Forest Police Sawai Madhopur 26 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthmabore National Park) के झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक का श*व पेड़ से फं*दे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वनकर्मियों ने श*व देखकर तुरंत कोतवाली पुलिस (Kotwali Police Sawai Madhopur) को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने घटनास्थल का निरीक्षण कर श*व को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

Ranthambore National Park Forest Police Sawai Madhopur 26 June 26 Vikalp Times

पुलिस (Police) के अनुसार मृ*तक की पहचान दीनबंधु पासवान पुत्र विजय पासवान निवासी नालंदा, बिहार (Naland Bihar) के रूप में हुई है। युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन (Mobile Phone) के जरिए उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई।

थानाधिकारी (SHO) मदनलाल मीणा ने बताया कि युवक ने काली टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। उसके हाथ में कलावा और कड़ा था, जबकि गले में रुद्राक्ष युक्त तुलसी की माला मिली। युवक नंगे पैर था और घटनास्थल पर उसके पास जूते-चप्पल नहीं मिले।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक वन क्षेत्र के अंदर कैसे पहुंचा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झूमर बावड़ी गेट पर वनकर्मियों की नियमित तैनाती रहती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक दीवार फांदकर जंगल में घुसा होगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों के सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

रणथंभौर के जंगल में मिला युवक का श*व, आखिर वन क्षेत्र तक पहुंचा कैसे? – My Blog