Breaking News

Chauth Ka Barwara News Featured Rajasthan News Sawai Madhopur News

अ*वैध बजरी और पत्थर परिवहन पर सवाई माधोपुर पुलिस का शिकंजा, 5 गिरफ्तार, 5 फरार

Gravel Stone Mining Batoda Police Sawai Madhopur News 27 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की बाटोदा थाना पुलिस (Batoda Police) ने अ*वैध खनन (Mining) एवं अ*वैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान 5 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 5 अन्य चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस (Sawai Madhopur) फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Gravel Stone Mining Batoda Police Sawai Madhopur News 27 June 26 Vikalp Times

यह कार्रवाई सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सतीश वर्मा तथा वृत्ताधिकारी बामनवास (Bamanwas) सीताराम मीणा (RPS) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी (SHO Batoda) जगदीश चंद्र के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीमों द्वारा की गई।

चार टीमों ने एक साथ की कार्रवाई:

26 जून 2026 को थाना स्तर पर चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अ*वैध खनन एवं परिवहन (Transportation) के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली अ*वैध बजरी (Gravel) तथा 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली अ*वैध पत्थर (Stone) का परिवहन करते हुए पकड़ीं। सभी 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई में कुल 5 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 5 चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में कुल 4 प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन चालकों को किया गिरफ्तार:

पुलिस ने आरोपी मुकेश पुत्र किशनलाल गुर्जर (27 वर्ष), निवासी मोरपा, बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर, रुकमकेश मीणा पुत्र मिठलाल मीणा (35 वर्ष), निवासी भावड़, बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर, सिंहराज मीणा पुत्र रामधन मीणा (40 वर्ष), निवासी फूलवाड़ा, बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर, रामसिंह पुत्र रामजीलाल मीणा (28 वर्ष), निवासी भरतून, सपोटरा, जिला करौली (Karauli) और दीपक पुत्र रमेश गुर्जर (19 वर्ष), निवासी भरतून, सपोटरा, जिला करौली को गिरफ्तार किया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी:

पुलिस के अनुसार, फरार वाहन चालकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। अ*वैध बजरी एवं पत्थर के खनन और परिवहन के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अ*वैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

अ*वैध बजरी और पत्थर परिवहन पर सवाई माधोपुर पुलिस का शिकंजा, 5 गिरफ्तार, 5 फरार – My Blog