Breaking News

Featured India Kota News Rajasthan News

कोटा में 3-मंजिला बिल्डिंग गिरी, स्टूडेंट समेत 2 की मौ*त

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जानकारी के अनुसार मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हा*दसे में एक कोचिंग छात्र समेत 2 लोगों की की मौ*त हुई है। वहीं 8 घायल अस्पताल में भर्ती है। 5 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। तलवंडी में इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। एसडीआरएफ की टीम देर रात तक मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी रही। रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। मृ*तक कोचिंग स्टूडेंट की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आर्यन (20) के रूप में हुई है।

3-storey building collapses in Kota

सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई।

0हा*दसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया के अनुसार तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे। इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

कोटा में 3-मंजिला बिल्डिंग गिरी, स्टूडेंट समेत 2 की मौ*त – My Blog