Breaking News

Education Malarna Dungar News Sawai Madhopur News

जनसहयोग से मलारना चौड़ विद्यालय में होगा भौतिक सुविधाओं का विस्तार

With public support, physical facilities will be expanded in Malarna Chod School.

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित होकर मलारना चौड़ ग्राम की दाता श्री सियाराम धाम सेवा समिति ने सरकारी विद्यालय के भौतिक विकास के लिए एक प्रशंसनीय कदम उठाया है। समिति द्वारा विद्यालय विकास हेतु 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जो ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती सामाजिक चेतना और सहभागिता को दर्शाती है।

With public support, physical facilities will be expanded in Malarna Chod School.

विद्यालय के प्रधानाचार्य इंसाफ अली द्वारा उक्त सहयोग राशि का चैक एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु सुपुर्द किया गया। इस योजना में जनसहयोग से प्राप्त राशि के अनुपात में राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाता है।

“भविष्य की उड़ान” नवाचार के प्रभारी हेमराज मीणा ने जानकारी दी कि समिति द्वारा दिए गए 35 हजार रुपये के सहयोग से विद्यालय को राज्य सरकार से लगभग 52 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार विद्यालय विकास हेतु कुल 87 हजार रुपये की राशि उपलब्ध हो सकेगी। प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय में फर्नीचर क्रय सहित अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

जनसहयोग से मलारना चौड़ विद्यालय में होगा भौतिक सुविधाओं का विस्तार – My Blog