Breaking News

Delhi News Featured India Politics

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एआईएमआईएम की बड़ी जीत पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi say on AIMIM's big victory in Maharashtra civic elections

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य की जनता का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही ओवैसी ने अपने नए पार्षदों को हिदायत दी है कि वे जनता के बीच जाकर काम करते रहें। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र में एआईएमआईएम 125 उम्मीदवार कामयाब हुए। मैं महाराष्ट्र की अवाम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।

Asaduddin Owaisi say on AIMIM's big victory in Maharashtra civic elections

पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और तमाम नेताओं का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जो हमारे उम्मीदवार कामयाब हुए हैं, वो अवाम की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान नेता जिस तरीके से जनता के बीच जाते हैं और मिलनसार होते हैं, उसको बरकरार रखना बहुत मुश्किल है।

मैं अपने सभी पार्षदों से कहना चाहता हूं कि आप सब जनता के बीच रहिए और अपने वार्ड में विकास के काम कराइए। एआईएमआईएम ने महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में अपेक्षा से बेहतर नतीजे दर्ज किए हैं। पार्टी ने 13 नगर निगमों में 125 वॉर्डों में जीत हासिल की है। यह महाराष्ट्र में एआईएमआईएम का अब तक का सबसे मजबूत प्रद*र्शन है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एआईएमआईएम की बड़ी जीत पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी – My Blog