ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया है। मंत्रालय के अनुसार इनमें से एक मिसाइल को कतर के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने हवा में ही मा*र गिराया।
दूसरी मिसाइल अल उदेद एयर बेस पर गिरी, जो इस इलाके में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना है। कतर ने कहा है कि इस ह*मले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी तक अमेरिका की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

