बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान उन्होंने कहा की मैं सबका धन्यवाद करता हूं। मैं कोशिश करूंगा कि आप सबने जो भरोसा मुझ पर किया है, उस पर खरा उतरूं। मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो काम किया, उस पर मैं, बिहार और पूरा देश गर्व करता है।
उन्होंने कहा की मेरे पिता का राज्यसभा जाने का फैसला उनका निजी निर्णय था। मैं उस फैसले को स्वीकार करता हूं और उसका सम्मान करता हूं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 5 मार्च को राज्यसभा का नामांकन दाखिल कर दिया था।

