ईरान: ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य अहमद आलमोलहोदा ने दावा किया है कि ईरान के अगले नेता का चुनाव हो चुका है। सेमी-ऑफ़िशियल न्यूज एजेंसी मेहर से मिली जानकारी के अनुसार असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स के हेड ऑफ़ सेक्रेटेरिएट हुसैनी बुशहरी इस फैसले को सार्वजनिक रूप से घोषित करने के लिए जिम्मेदार हैं।
दरअसल, सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौ*त के बाद से ही ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर कयास तेज हैं। हालांकि, इसराइल कह चुका है कि जो भी नया नेता चुना जाएगा, उसे वो निशाना बनाएगा।