Breaking News

Delhi News Featured India Kota News Rajasthan News Sawai Madhopur News

LPG की नहीं होगी कमी, अफवाहों पर सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

There will be no shortage of LPG, the government took this big step on rumors

नई दिल्ली: देश में इन दिनों LPG गैस को लेकर किल्लत की अफवाहें फैल रही हैं, जिससे आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। यह अफवाहें पश्चिमी एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच सामने आई हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह की कमी नहीं होगी।

There will be no shortage of LPG, the government took this big step on rumors

सरकार ने 8 मार्च 2026 को LPG कंट्रोल ऑर्डर जारी करते हुए रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने और घरेलू उपभोक्ताओं की सप्लाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। आदेश के तहत घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कुछ कड़े कदम भी उठाए गए हैं। नई व्यवस्था के अनुसार होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फिलहाल LPG की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त गैस मिलती रहे।

वहीं अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे LPG की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अतिरिक्त सिलेंडर खरीदने से बचें। अधिकारियों के मुताबिक देश में घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

LPG की नहीं होगी कमी, अफवाहों पर सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम – My Blog