जयपुर: जयपुर के मौजमाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और आठ साल की बेटी की ह*त्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना मोखमपुरा थाना क्षेत्र के बिचून गांव की है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरजीत ने देर रात अपनी पत्नी सरोज देवी (35) पर तल*वार से ह*मला कर दिया। वारदात के दौरान शोर सुनकर पास में सो रही उनकी आठ साल की बेटी वंशिका जाग गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबाकर ह*त्या कर दी।
सुबह ग्रामीणों को बताया- मैंने दोनों को मा*र डाला: ह*त्या करने के बाद आरोपी पूरी रात ला*शों के पास बैठा रहा। सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों को उसने खुद बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटी को मा*र डाला है। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर: वारदात के बाद आरोपी खुद मोखमपुरा थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आर्थिक तंगी से परेशान था आरोपी: आरोपी के भाई मंजीत सिंह के अनुसार सुरजीत मोखमपुरा रोड स्थित एक पत्तल-दोने की फैक्ट्री में काम करता था। करीब एक साल पहले उसका टीबी का इलाज भी चला था और घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह काफी तनाव में रहता था। इसी वजह से घर में अक्सर झगड़े होते थे।
घर में तीन ही लोग थे मौजूद: दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा के मुताबिक घटना की रात सुरजीत का 16 वर्षीय बेटा परमजीत अपने चाचा के साथ डीडवाना में एक शादी में गया हुआ था। घर में सुरजीत, उसकी पत्नी और बेटी ही मौजूद थे।
पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई: पुलिस ने दोनों श*वों को कब्जे में लेकर दूदू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

