Breaking News

Featured Sawai Madhopur News

रणथम्भौर में बाघ का कहर, बाइक पर ह*मला, वनकर्मी जान बचाकर भागे

Tiger wreaks havoc in Ranthambore National Park Sawai Madhopur News

सवाई माधोपुर: रणथंभौर नेशनल पार्क के सुल्तानपुर वन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गश्त पर निकले वनकर्मियों के सामने अचानक टाइगर आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वनकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, रणथंभौर टाइगर रिजर्व की आरोपीटी रेंज के अंतर्गत सुल्तानपुर वन नाके के गाड़ा डूब क्षेत्र में वनकर्मी निरंजन और होमगार्ड जितेंद्र शर्मा बाइक से गश्त कर रहे थे।

Tiger wreaks havoc in Ranthambore National Park Sawai Madhopur News

इसी दौरान अचानक उनके सामने टाइगर आरबीटी-2511 आ गया। टाइगर को सामने देख दोनों वनकर्मी घबरा गए और बाइक मौके पर ही छोड़कर भागे। बताया जा रहा है कि टाइगर ह*मलावर मुद्रा में आ गया था, लेकिन इससे पहले कि वह ह*मला करता, वनकर्मियों ने पास से गुजर रही एक सफारी जिप्सी में सवार होकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि टाइगर ने उनका पीछा नहीं किया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान टाइगर ने मौके पर खड़ी बाइक को नुकसान पहुंचाया और उसकी सीट फाड़ दी।

वहीं, पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों ने भी टाइगर और क्षतिग्रस्त बाइक को मौके पर देखा। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल हैबिटेट में कुछ टाइगर आक्रामक स्वभाव के होते हैं। ऐसे में वनकर्मियों की सुरक्षा के लिए गश्त के दौरान चौपहिया वाहन उपलब्ध कराना जरूरी है। इस संबंध में रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान टाइगर और वनकर्मियों का आमना-सामना हुआ था। टाइगर ने ह*मला नहीं किया, लेकिन वनकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

रणथम्भौर में बाघ का कहर, बाइक पर ह*मला, वनकर्मी जान बचाकर भागे – My Blog