सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की जटवाड़ा निवासी डॉ. पूजा शर्मा को वनस्थली विद्यापीठ द्वारा अंग्रेजी विषय में पीएच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य “अनीता नायर के चुनिंदा उपन्यासों में उत्तर-औपनिवेशिक नारीवादी चेतना की समीक्षा’ विषय पर पूर्ण किया है।
इस शोध में प्रसिद्ध भारतीय लेखिका अनिता नायर के चयनित उपन्यासों में उत्तर-औपनिवेशिक नारीवादी चेतना का गहन अध्ययन और विश्लेषण किया गया है। यह शोध कार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। माना जा रहा है कि यह शोध साहित्य और महिला अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
डॉ. पूजा शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता कृष्णावतार शर्मा, माता पवनलता शर्मा तथा भाइयों गौरव शर्मा और सौरभ शर्मा को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। डॉ. पूजा शर्मा की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

