Breaking News

Featured Kota News Rajasthan News

कोटा में बड़ा हादसा: बच्चों से भरा स्कूल ऑटो नाले में गिरा

School auto filled with children falls into drain in kota

कोटा: कोटा (Kota) में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूल के बच्चों से भरा ऑटो नाले में जा गिरा। हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शिवाजी पार्क के सामने हुआ। ऑटो में पांच छोटे बच्चे सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, कंसुआ इलाके के एक निजी स्कूल का ऑटो बच्चों को लेकर जा रहा था।

School auto filled with children falls into drain in kota

इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मा*र दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछलकर सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। हादसे की चपे*ट में वहां ड्यूटी कर रहा एक सिक्योरिटी गार्ड भी आ गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत नाले में उतरकर बच्चों और ड्राइवर को बाहर निकाला। घायल बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

वहीं ऑटो चालक साजिद अस्पताल में भर्ती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बच्ची के सिर में चोट लगी थी। पुलिस के पहुंचने तक कुछ बच्चों को बाहर निकाला जा चुका था, जबकि एक बच्चे को पुलिसकर्मियों ने खुद बाहर निकाला। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ऑटो को नाले से बाहर निकलवाया। उद्योग नगर थाना पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फरार कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

कोटा में बड़ा हादसा: बच्चों से भरा स्कूल ऑटो नाले में गिरा – My Blog