Breaking News

Delhi News Featured India

नासिक में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरी कार, 6 मासूमों समेत 9 की मौ*त

Tagic road accident in nashik maharashtra

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ*त हो गई। हादसा डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में रात करीब 10 बजे हुआ, जब एक कार कुएं में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, परिवार बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान वेन्यू के पास कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

Tagic road accident in nashik maharashtra

देर रात दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों की मौ*त हो गई। मृ*त बच्चों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि चालक को कुआं क्यों नहीं दिखाई दिया। मामले की जांच जारी है। पुलिस चश्मदीदों की तलाश कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

नासिक में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरी कार, 6 मासूमों समेत 9 की मौ*त – My Blog