आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) की अमरावती (Amaravati) को आधिकारिक और स्थाई राजधानी का दर्जा मिल गया है। इस संबंध में भारत सरकार ने सोमवार को गजट नोटिफिकेशन जारी किया। यह फैसला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी के बाद लिया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है।
चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर लिखा की आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को मंजूरी दी। इससे हमारी राजधानी का पुराना सपना पूरा हुआ है। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारे राज्य के लिए अपना वादा निभाया और मार्गदर्शन दिया।

