Breaking News

Featured Jaipur News Rajasthan News Sawai Madhopur News

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर प्रकरण को लेकर पत्रकारों ने विरोध जताया है। जिला मुख्यालय सहित सभी उपखंडों पर पत्रकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि IFWJ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ लंबे समय से जैसलमेर में वैध रूप से अपना व्यवसाय और पत्रकारिता कर रहे थे। आरोप है कि प्रशासन ने पहले रेस्टोरेंट खाली करने का दबाव बनाया और बाद में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद कार्रवाई करते हुए मार्च 2026 में ‘स्वाद रेस्टोरेंट’ को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

पत्रकारों का कहना है कि इस कार्रवाई से पीड़ित को करीब सवा करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और यह कदम दुर्भावनापूर्ण तरीके से उठाया गया। घटना के विरोध में प्रदेशभर के पत्रकारों में आक्रोश है और जयपुर में धरना भी जारी है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने उच्च स्तरीय जांच, पीड़ित को मुआवजा दिलाने और मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही प्रधानमंत्री से मुलाकात कर पूरे प्रकरण के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय देने का अनुरोध भी किया गया है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग – My Blog