Breaking News

Featured Kota News Rajasthan News

भाभी स्टेशन पर उतरी, युवक ट्रेन में रह गया…बाथरूम में मिली ला*श

Train Bathroom passenger kota News 11 April 26

कोटा: कोटा (Kota) में ट्रेन यात्रा के दौरान एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त हो गई। जीआरपी पुलिस को सूचना मिलने पर रात करीब 1 बजे ट्रेन के कोच की जांच की गई, जहां बाथरूम अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर 37 वर्षीय जगमोहन अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल कोटा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। मृ*तक की पहचान मध्यप्रदेश के खड़कपुर निवासी जगमोहन के रूप में हुई है।

Train Bathroom passenger kota News 11 April 26

परिजनों के अनुसार, वह अपनी भाभी को इलाज के लिए इंदौर लेकर गया था और दोनों कोटा-इंदौर ट्रेन से लौट रहे थे। सफर के दौरान जगमोहन शौचालय गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसी बीच भाभी रुठियाई स्टेशन पर उतर गई, यह सोचकर कि वह भी उतर जाएगा। सूचना मिलने पर जीआरपी ने रेलवे स्टाफ की मदद से बाथरूम का दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने श*व को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौ*त के कारणों का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

वहीं एक अन्य घटना में, कोटा-सिरसा एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री फुलचंद की इन्द्रगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के बाद मौ*त हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने द*म तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

भाभी स्टेशन पर उतरी, युवक ट्रेन में रह गया…बाथरूम में मिली ला*श – My Blog