Breaking News

Featured Rajasthan News Sawai Madhopur News

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पत्नी की शिकायत और विभागीय जांच के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाने में लेक्चरर दीपक कुमार शर्मा के खिलाफ उनकी पत्नी वंदना शर्मा ने 10 जुलाई 2025 को दहेज प्रता*ड़ना का मामला दर्ज कराया था।

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि नियुक्ति के समय दीपक कुमार शर्मा ने 1 मार्च 2024 को दिए गए शपथ-पत्र में दहेज न लेने की बात कही थी और विवाह की तारीख 3 मार्च 2023 बताई थी। लेकिन बाद में दर्ज एफआईआर और शिकायत में दहेज से जुड़े आरोप सामने आए।

शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में दहेज लेने से जुड़े आरोपों की पुष्टि होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, चूरू रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनी में राजनीति विज्ञान के व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड – My Blog