Breaking News

Featured Kota News Rajasthan News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोटा स्टेशन पर 20 दिन का ब्लॉक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Major change at Kota Junction Platform-1 closed for 20 days

कोटा: कोटा रेलवे जंक्शन (Kota Junction) पर चल रहे कार्यों के चलते रेलवे प्रशासन (Indian Railways) ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 को 15 अप्रैल से 4 मई तक (20 दिन) के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म-1 पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन अन्य प्लेटफॉर्म से किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को सोगरिया रेलवे स्टेशन से संचालित किया जाएगा या वहीं समाप्त किया जाएगा।

Major change at Kota Junction Platform-1 closed for 20 days

रूट डायवर्जन वाली प्रमुख ट्रेनें:

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस, दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में) निर्धारित अवधि के दौरान कोटा जंक्शन की बजाय गुड़ला-कोटा चंबल केबिन-सोगरिया मार्ग से होकर चलेंगी।

सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होने वाली ट्रेनें:

बीना-कोटा मेमू, इटावा-कोटा एक्सप्रेस, इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनें इस अवधि में कोटा जंक्शन तक नहीं आएंगी और सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होंगी।

मेमू सेवा में बदलाव:

कोटा-सवाई माधोपुर मेमू ट्रेन भी इस दौरान कोटा जंक्शन के बजाय सोगरिया स्टेशन से संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन का प्लेटफॉर्म और समय स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड, पूछताछ केंद्र या NTES ऐप के माध्यम से जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोटा स्टेशन पर 20 दिन का ब्लॉक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी – My Blog