दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक की मौ*त हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ट्रैक पार करते समय फोन पर बात कर रही थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की च*पेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौ*त हो गई।
मृ*तका की पहचान रेखा जांगिड़ के रूप में हुई है, जो अजमेर के किशनगढ़ में ग्रेड थर्ड टीचर के पद पर कार्यरत थीं। वह शनिवार शाम को छुट्टी के चलते अपने घर बांदीकुई आई थीं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक क्रॉस करते वक्त उनका ध्यान मोबाइल पर था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना का एक छोटा वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी यात्री ने रिकॉर्ड किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

