नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है, हालांकि इसके साथ कई शर्तें भी लगाई गई हैं। अदालत ने कहा है कि पवन खेड़ा को जांच में पूरा सहयोग करना होगा और पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर संबंधित थाने में उपस्थित होना पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह से सबूतों से छे*ड़छाड़ या उन्हें प्रभावित नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, सक्षम अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर बाहर जाने पर भी रोक लगाई गई है। अदालत ने ट्रायल कोर्ट को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त शर्तें लगाने का अधिकार भी दिया है। साथ ही कोर्ट ने साफ किया कि जमानत सुनवाई के दौरान जिन दस्तावेजों और तथ्यों का जिक्र किया गया है, उनका केस के अंतिम फैसले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

