बाड़मेर: बाड़मेर (Barmer) में पॉक्सो केस के आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान आ*त्मह*त्या की कोशिश कर हड़कंप मचा दिया। आरोपी ने SIUCAW सेल के ASP ऑफिस में टेबल पर रखे पेपर कटर से अपना गला का*ट लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में लिया और घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला थाने में दर्ज पॉक्सो मामले में 27 वर्षीय आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को उसे पूछताछ और फिंगरप्रिंट लेने के लिए महिला क्रा*इम अनुसंधान कार्यालय लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पेपर कटर उठाकर आ*त्मह*त्या का प्रयास किया।
पुलिस अधिकारियों ने तत्काल उसके हाथ से कटर छीना और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद आरोपी को दोबारा ऑफिस लाया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। वहीं SIUCAW सेल के ASP प्रभुराम ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया।

