Breaking News

Delhi News Featured India Politics

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: निशांत कुमार समेत इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

Bihar Cabinet Expansion Nishant Kumar and others took oath as ministers

बिहार: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) हो गया है। पटना (Patna) के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) भी शामिल हैं। सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के सीएम बनने के 22 दिन बाद 32 नए मंत्री बनाए गए हैं। इनमें बीजेपी (BJP) के 15, जेडीयू (JDU) के 13, एलजेपी (आर) के 2, एचएएम और आरएलएम के कोटे से एक-एक मंत्री हैं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) और पूर्व सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहे।

Bihar Cabinet Expansion Nishant Kumar and others took oath as ministers

बीजेपी से ये बने मंत्री:

राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह

जेडीयू से ये बने मंत्री:

निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल, दामोदर राउत, बुलो मंडल ,रत्नेश सदा और श्वेता गुप्ता

एलजेपी (आर) से ये बने मंत्री

संजय पासवान और संजय सिंह

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) से ये बने मंत्री

संतोष मांझी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से ये बने मंत्री

दीपक प्रकाश

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: निशांत कुमार समेत इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ – My Blog