उत्तर प्रदेश: देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बुधवार को आंधी-तूफान (Thunderstorms) और तेज बारिश (Heavy Rain) ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 94 लोगों की मौ*त हो गई। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 17 और भदोही में 16 लोगों की जान गई। कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। बरेली में तेज हवाओं के बीच एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया।

वहीं, राजस्थान (Rajasthan) में भीषण गर्मी (Extreme Heat) और हीटवेव (Heatwave) का असर जारी है। जैसलमेर लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 25 से ज्यादा जिले भी हीटवेव की चपेट में हैं। खजुराहो में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरियाणा (Haryana) में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं बिहार (Bihar) के कई जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

