Breaking News

Featured Jaipur News Kota News Rajasthan News

‘न्याय नहीं मिला तो ईंट से ईंट बजा देंगे’, प्रसूताओं की मौ*त पर भड़के प्रहलाद गुंजल

Prahlad Gunjal angry over the pregnant women incident in kota

कोटा: कोटा (Kota) के सरकारी अस्पताल (New Medical College Hospital Kota) में प्रसूताओं की मौ*त और कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल (Prahlad Gunjal) ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने गुंजल की अगुवाई में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक रोड पर ध*रना दिया। ध*रने के दौरान गुंजल ने कहा कि चार महिलाओं की मौ*त और आठ महिलाओं की हालत बिगड़ने के बावजूद सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।

Prahlad Gunjal angry over the pregnant women incident in kota

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस ‘ईंट से ईंट बजा देगी’ और जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन ध*रना भी दिया जाएगा। गुंजल ने दवा सप्लाई को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने बातचीत में माना है कि यह मामला दवा के रिएक्शन से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने पूछा कि दवा सप्लायर कौन है और किन लोगों की उसमें साझेदारी है। साथ ही संबंधित दवा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल खड़े किए।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ध*रने की घोषणा के बाद प्रशासन ने मृ*तक महिलाओं के परिजनों को ध*मकाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने के लिए दबाव बना रहा है। गुंजल ने कहा कि कांग्रेस और प्रशासन के बीच हुई सहमति पर तय समय सीमा में अमल होना चाहिए। यदि समझौते की शर्तें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व से चर्चा कर आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि अस्पताल में भर्ती महिलाओं को पूरी तरह स्वस्थ होने से पहले डिस्चार्ज नहीं किया जाए। गुंजल ने चेतावनी दी कि यदि जल्दबाजी में मरीजों को छुट्टी दी गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल गेट पर ध*रना देंगे।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

‘न्याय नहीं मिला तो ईंट से ईंट बजा देंगे’, प्रसूताओं की मौ*त पर भड़के प्रहलाद गुंजल – My Blog