उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान (Thunderstorm) और बारिश (Heavy Rain) ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। खराब मौसम की चपेट में आने से प्रदेशभर में अब तक 98 लोगों की मौ*त हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सबसे ज्यादा असर वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में देखने को मिला। मृ*तकों में प्रयागराज में 21, भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6 तथा प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4 लोगों की जान गई है। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। कई जिलों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

