चीन: चीन (China) के शांक्सी प्रांत में स्थित एक कोयला खदान (Coal Mines) में हुए भीषण गैस ध*माके में करीब 90 मजदूरों की मौ*त हो गई। हादसा शुक्रवार शाम स्थानीय समयानुसार करीब 7:29 बजे हुआ, उस समय खदान में 247 कर्मचारी काम कर रहे थे। चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, तोंगझोउ ग्रुप की खदान में हुए इस ध*माके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, जबकि कई मजदूरों की तलाश अब भी की जा रही है। हादसे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुख जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

