Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Featured Gangapur City News Jaipur News Khandar News Kota News Malarna Dungar News Rajasthan News Sawai Madhopur News

राजस्थान में बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, बच्चों की हुई बल्ले-बल्ले!

School holidays extended in Rajasthan, children are in for a treat!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पड़ रही भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच विद्यार्थियों (Students) और शिक्षकों (Teachers) को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार (Govt. of Rajasthan) ने स्कूलों (School) की गर्मी की छुट्टियां (Summer Holidays) बढ़ाने पर सहमति जताई है। अब प्रदेश के स्कूल 22 जून की बजाय 29 जून से खुलेंगे और ग्रीष्मावकाश (Summer Vacation) 28 जून तक रहेगा।

School holidays extended in Rajasthan, children are in for a treat!

दरअसल, इस बार शिक्षा विभाग (Education Department) ने पहले जारी आदेश में गर्मी की छुट्टियां कम कर दी थीं और स्कूल 22 जून से खोलने का फैसला लिया था। इसके विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के बैनर तले पिछले करीब 15 दिनों से प्रदेशभर में शिक्षक आंदोलन कर रहे थे। ब्लॉक स्तर तक ध*रना-प्रद*र्शन किए जा रहे थे। शनिवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) के साथ हुई बैठक में शिक्षक संघ और शिक्षा विभाग के बीच समझौता हो गया।

समझौता पत्र पर शिक्षा मंत्री के विशिष्ट सहायक के हस्ताक्षर भी किए गए हैं। समझौते के तहत सरकार ने प्रिंसिपल पावर की छुट्टियों में की गई कटौती भी वापस ले ली है। पहले जहां दो छुट्टियां घटाकर एक कर दी गई थीं, अब फिर से दो छुट्टियां बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

राजस्थान में बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, बच्चों की हुई बल्ले-बल्ले! – My Blog