सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की बमानवास थाना पुलिस (Police) ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी (IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में एसएचओ कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 3 किलोमीटर तक जंगल में पीछा कर आरोपियों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय दातार सिंह गुर्जर पुत्र धन सिंह और 28 वर्षीय पिंटू गुर्जर पुत्र हरज्ञान गुर्जर निवासी बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दातार सिंह के खिलाफ लूट, चोरी, मा*रपीट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।

