Breaking News

Bamanwas News Featured Rajasthan News Sawai Madhopur News

24 घंटे के अंदर धरे गये 2 लुटेरे, पुलिस ने 3 किलोमीटर तक जंगल में किया पीछा

Bamanwas Police Sawai Madhopur News 24 May 2026 - Vikalp Times

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की बमानवास थाना पुलिस (Police) ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी (IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में एसएचओ कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 3 किलोमीटर तक जंगल में पीछा कर आरोपियों को दबोचा।

Bamanwas Police Sawai Madhopur News 24 May 2026 - Vikalp Times

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय दातार सिंह गुर्जर पुत्र धन सिंह और 28 वर्षीय पिंटू गुर्जर पुत्र हरज्ञान गुर्जर निवासी बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दातार सिंह के खिलाफ लूट, चोरी, मा*रपीट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

24 घंटे के अंदर धरे गये 2 लुटेरे, पुलिस ने 3 किलोमीटर तक जंगल में किया पीछा – My Blog