Breaking News

Sawai Madhopur News

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के युवाओं ने मानवता और जीव संरक्षण की मिसाल पेश की है। समाज के युवाओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 51 परिंडे (Water Pots) बांधकर उनमें प्रतिदिन ठंडा पानी भरने और नियमित देखरेख करने का संकल्प लिया है।

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

समाजसेवी निसार अहमद ने बताया कि पक्षियों को गर्मी (Summer) से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान मई माह के पहले सप्ताह से लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कमेटी सदस्य अलग-अलग स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमें स्वच्छ पेयजल (Drinking Water) की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि पानी की कमी के कारण किसी भी पक्षी (Birds) को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि अब तक घरों के बाहर, दुकानों, मुख्य बाजारों, सार्वजनिक पार्कों, कब्रिस्तानों और बस स्टैंड सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर 51 परिंडे लगाए जा चुके हैं। इन परिंडों में नियमित रूप से ठंडा और स्वच्छ पानी भरा जा रहा है।

युवाओं की इस पहल की स्थानीय लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों ने सराहना की है। लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायक अभियान बताया। इस दौरान जियाउल इस्लाम, निसार, अफसार, अकरम, कलीम, आमिर, शाहरूख, नदीम सहित कई समाजसेवी सदस्य मौजूद रहे।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम – My Blog