Breaking News

Featured Kota News Rajasthan News

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road Accident) में 21 वर्षीय टोल कर्मी की मौ*त हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पानी पीने के लिए सड़क पार करते समय बजरी से भरे ट्रोले की चपेट में आता दिखाई दे रहा है।

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

जानकारी के अनुसार मृ*तक मयंक छंदक (21) झालावाड़ (Jhalawar) जिले के पनवाड़ का रहने वाला था और पिछले छह महीने से कनवास टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर कार्यरत था। घटना 23 मई की सुबह करीब 10:30 बजे धुलेट-कनवास रोड स्थित टोल प्लाजा पर हुई। बताया जा रहा है कि मयंक पानी पीने के लिए सड़क पार कर डिवाइडर के पास पहुंचा था, तभी वहां से गुजर रहे बजरी (Bajri) से भरे ट्रोले ने उसे टक्कर मा*र दी। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़ा और ट्रोले का पिछला टायर उसके शरीर के निचले हिस्से पर चढ़ गया।

घटना के दौरान टोल पर मौजूद एक युवक के मोबाइल में पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया। हादसे के बाद टोल स्टाफ घायल मयंक को तुरंत कनवास अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसकी मौ*त हो गई।

मामले में मृ*तक के पिता सुरेश छंदक ने कनवास थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ट्रोला चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा – My Blog