Breaking News

Crime News Delhi News Education Featured India

पटना में सनसनी, खान सर के सेंटर पर हमला, गार्ड को पीटा, पोस्टर फाड़े

Khan Sir coaching center patna bihar news 3 June 26 Vikalp Times

बिहार: Bihar की राजधानी पटना (Patna) के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार को खान सर (Khan Sir) के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के बाहर हंगामा करते हुए कई राउंड फायरिंग की और पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड के साथ मारपीट भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Khan Sir coaching center patna bihar news 3 June 26 Vikalp Times

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान कोचिंग सेंटर को नुकसान पहुंचाया गया और कथित तौर पर धमकी भी दी गई। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके संस्थान को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि कम फीस में शिक्षा उपलब्ध कराने और बेहतर परिणामों के कारण उनके संस्थान को परेशान करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घायल गार्ड का बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

पटना में सनसनी, खान सर के सेंटर पर हमला, गार्ड को पीटा, पोस्टर फाड़े – My Blog