नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2 से 6 जून के बीच तेज हवाओं (Strong Wind) और बारिश (Barish) की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (Rain) हो सकती है।

मौसम (Weather) विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) के 4 जून के आसपास केरल (Keralam) पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से केरल (Kerala) और तमिलनाडु (Tamilnadu) में अगले छह से सात दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 2 से 4 जून और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 4 से 6 जून के बीच गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दूसरी ओर, बिहार (Bihar) में 4 से 6 जून के बीच लू चलने का पूर्वानुमान है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हिमालयी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में भी गर्म मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

