जयपुर: Jaipur के खोह नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में भीषण आग (Fire) लगने से चार लोगों की मौ*त हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 11 बजे आयशा नगर तलाई क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी। हादसे में रहीम, रुबीन (15) और अब्दुल वाहिद की मौ*त हो गई, जबकि एक अन्य मृ*तक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों में नासिर खान (23), समीर खान (30), बिलाल (30) और आदिब (25) शामिल हैं। एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. आर.के. जैन के अनुसार, समीर और नासिर करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, जबकि बिलाल 75 प्रतिशत और आदिब 65 प्रतिशत तक जल गया है।
जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि फैक्ट्री आईटीआई कॉलेज के पास स्थित थी। प्रारंभिक जांच में किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक अमीन कागजी ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाके में बा*रूद और पटाखों का भंडारण होने की जानकारी संबंधित विभागों को क्यों नहीं थी। साथ ही उन्होंने फैक्ट्री के संचालन और स्वामित्व को लेकर भी जवाबदेही तय करने की मांग की। फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

