Breaking News

Jaipur News Rajasthan News Sawai Madhopur News

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी एवं जिला प्रतिनिधियों की बैठक 6 और 7 जून को आबूरोड (Abu Road) स्थित ब्रह्मकुमारीज परिसर में आयोजित की गई। सम्मेलन का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सिरोही (Sirohi) जिला इकाई द्वारा किया गया। बैठक में सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले का प्रतिनिधित्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला महासचिव राजेश गोयल एवं प्रदेश प्रतिनिधि राजमल जैन ने किया।

 

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं परिचय सत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने की, जबकि सभी सत्रों का संचालन प्रदेश महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत ने किया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए संगठन पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, महासचिवों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। दूसरे सत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों (Journalist) के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न प्रस्तावों और सुझावों पर चर्चा हुई।

जिलाध्यक्षों एवं संभाग प्रभारियों सहित प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों को संकलित कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई, जिस पर खुली चर्चा आयोजित की गई। 7 जून को आयोजित तृतीय सत्र में संगठनात्मक मजबूती, पत्रकार अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान 11 सदस्यीय कोर कमेटी के गठन की घोषणा की गई, जिसे संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए सात दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समापन सत्र में आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत, सिरोही जिलाध्यक्ष एवं उनकी टीम का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि अमित भट्ट की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही भामाशाह जितेंद्र सिंह एवं ब्रह्मकुमारीज के मीडिया प्रभारी बीके कोमल भाई को भी सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में लिए गए निर्णयों को संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया। प्रतिभागियों ने विश्वास जताया कि ये फैसले संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी आईएफडब्ल्यूजे की भूमिका को और सशक्त बनाएंगे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का समापन किया गया।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक – My Blog