Breaking News

Delhi News Featured India

5 रुपए के पाउच में 5 लाख रुपए किलो वाला केसर? शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कोर्ट का नोटिस!

Saffron worth 5 lakh per kg in a 5 rupees pouch Court notice issued to Shah Rukh Khan, Ajay Devgn, and Tiger Shroff!

नई दिल्ली:  बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को पान मसाला (Pan Masala) विज्ञापन मामले में उपभोक्ता आयोग (Consumer Commission) की ओर से नोटिस जारी किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विज्ञापन में ‘दाने-दाने में है केसर का दम’ (Saffron) जैसे दावों के जरिए उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है।

Saffron worth 5 lakh per kg in a 5 rupees pouch Court notice issued to Shah Rukh Khan, Ajay Devgn, and Tiger Shroff!

इस मामले में विमल पान मसाला (Vimal Pan Masala) बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि को भी पक्षकार बनाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाजार में केसर की कीमत 3 से 5 लाख रुपये प्रति किलो है, ऐसे में 5-10 रुपये के पाउच में वास्तविक केसर होने का दावा संदिग्ध प्रतीत होता है। आरोप है कि इस तरह के विज्ञापन लोगों को उत्पाद की गुणवत्ता और सामग्री को लेकर भ्रमित करते हैं। इसी आधार पर आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है।

नोटिस में अभिनेताओं और कंपनी को निर्धारित तिथि पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। मामला सिर्फ विज्ञापन के दावे तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाने वाले उत्पादों के प्रचार में सेलिब्रिटीज की जिम्मेदारी को लेकर भी बहस छेड़ रहा है। अब सभी की नजरें आयोग की अगली सुनवाई और संबंधित पक्षों के जवाब पर टिकी हैं।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

5 रुपए के पाउच में 5 लाख रुपए किलो वाला केसर? शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कोर्ट का नोटिस! – My Blog