Breaking News

Featured Rajasthan News Sawai Madhopur News

बहादुर बहन ने बचाई भाई की जान, रात के अंधेरे में पैंथर से भिड़ी, 15 मिनट तक लड़ी

Brave sister saves brothers life panther Sawai Madhopur 17 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) क्षेत्र के टोडरा गांव में सोमवार देर रात एक बहादुर बहन ने अपनी जान जोखिम में डालकर भाई को पैंथर (Panther) के ह*मले से बचा लिया। घटना रात करीब 1 बजे की है, जब रणथंभौर (Ranthambore) की फलौदी रेंज से निकला एक पैंथर गांव की आबादी में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पैंथर तीन मकानों की छतों को पार करते हुए बद्रीलाल गुर्जर के करीब 15 फीट ऊंचे मकान की छत पर पहुंचा, जहां परिवार के लोग सो रहे थे।

Brave sister saves brothers life panther Sawai Madhopur 17 June 26 Vikalp Times

इसी दौरान पैंथर ने सो रहे राज गुर्जर के सिर को जबड़ों में दबोच लिया। भाई की चीख सुनकर बहन राधा की नींद खुल गई। सामने पैंथर को देखकर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत भाई को बचाने के लिए उससे भिड़ गई। राधा के अनुसार पैंथर राज को घसीटते हुए मकान के अंतिम छोर तक ले गया, लेकिन वह लगातार उसका मुकाबला करती रही।

शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की आवाज और राधा के साहस के आगे पैंथर (Wildlife Animal) आखिरकार पीछे हट गया और राज की जान बच गई। घायल युवक का उपचार कराया गया है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं राधा की बहादुरी की हर ओर सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुछ सेकंड और देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

बहादुर बहन ने बचाई भाई की जान, रात के अंधेरे में पैंथर से भिड़ी, 15 मिनट तक लड़ी – My Blog