Breaking News

Sawai Madhopur

कॉन्फ्रेंस में शामिल होने दिल्ली आए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री सलाहकार जाहिद उर रहमान एयरपोर्ट पर रोके गए

Bangladesh PM Advisor Zahed ur Rahman returned delhi airport

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर सुरक्षा जांच को लेकर भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच नया विवाद सामने आया है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Bangladesh Prime Minister Tarique Rahman) के करीबी सलाहकार (Consultant) डॉ. जाहिद उर रहमान (Dr. Zahed Ur Rahman) भारतीय महासागर रिम संघ (IORA) की 28वीं बैठक में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर लंबी सुरक्षा जांच के बाद नाराज होकर बिना बैठक में शामिल हुए वापस ढाका (Dhaka) लौट गए।

Bangladesh PM Advisor Zahed ur Rahman returned delhi airport

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डॉ. जाहिद उर रहमान (Zahed Ur Rahman) से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ और सुरक्षा जांच की गई। बाद में उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई, लेकिन उन्होंने बैठक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया और वापस बांग्लादेश लौट गए। इस घटना के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में तैनात भारत के उप उच्चायुक्त पवन बधे को तलब कर आधिकारिक विरोध दर्ज कराया।

विदेश मंत्रालय ने घटना पर गहरी निराशा जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बताया जा रहा है कि डॉ. जाहिद उर रहमान सामान्य बांग्लादेशी पासपोर्ट और दक्षेस (SAARC) वीजा पर यात्रा कर रहे थे। वह बांग्लादेश की राजनीति में एक प्रमुख टिप्पणीकार माने जाते हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर चर्चा जारी है।

Related Post

Bangladesh PM Advisor Zahed ur Rahman returned delhi airport
Forest workers injured youth hospital accident Sawai Madhopur News 30 Jan 26
Big news from West Central Railway, Kota Division

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

कॉन्फ्रेंस में शामिल होने दिल्ली आए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री सलाहकार जाहिद उर रहमान एयरपोर्ट पर रोके गए – My Blog