Breaking News

Sawai Madhopur News

साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 30% कमीशन पर देता था बैंक खाते

Ravanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 22 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना ने साइबर ठ*गी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन माह से फरार चल रहे आरोपी मनराज उर्फ मुन्ना मीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठ*गों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के बदले 30 प्रतिशत कमीशन लेता था।

Ravanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 22 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह मीणा एवं वृत्ताधिकारी ग्रामीण (CO Sawai Madhopur Rural) रामधन के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। रवांजना डूंगर थानाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को उसके गांव कुस्तला से गिरफ्तार किया। पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार थाने पर दर्ज मामले में पहले बैंक खाता धारक जितेन्द्र उर्फ जीतू मीना (22) पुत्र मिठालाल मीना निवासी कुस्तला को गिरफ्तार किया गया था।

जांच में सामने आया कि उसके बैंक खाते का उपयोग साइबर ठ*गी की रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह खाता मनराज उर्फ मुन्ना मीणा (25) ने 30 प्रतिशत कमीशन पर लिया हुआ था। आरोपी मनराज पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ एक अन्य साइबर शिकायत भी दर्ज बताई गई है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 30% कमीशन पर देता था बैंक खाते – My Blog