Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Gangapur City News Khandar News Malarna Dungar News Sawai Madhopur News

सवाई माधोपुर में मानसून को लेकर अलर्ट, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगा सक्रिय

Monsoon alert in Sawai Madhopur; district disaster control room to remain active round-the-clock Vikap Times

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : आगामी मानसून (Monsoon) के दौरान संभावित बाढ़ (Flood), अतिवृष्टि (Rainfall) एवं जलभराव (Water logging) की स्थितियों से निपटने के लिए सवाई माधोपुर जिला कलक्टर (Sawai Madhopur Collector) काना राम (IAS Kanaram) ने बीते सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन (Disaster Management) योजना पर जिला, उपखण्ड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में जिला प्रमुख सुदामा मीणा भी उपस्थित थी।

Monsoon alert in Sawai Madhopur; district disaster control room to remain active round-the-clock Vikap Times

बैठक में काना राम ने कहा कि आपदा की स्थिति में जनसुरक्षा जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रहती है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक हर स्तर पर आपसी समन्वय के साथ मानसून पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि आगामी दिनों में जिले में बाढ़, अतिवृष्टि एवं जलभराव की स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को उनके अधिकार क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के लिए मानव संसाधनों सहित जरूरी साजो-सामान की व्यवस्था, जलभराव संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर निरीक्षण करने, चेतावनी व्यवस्था को दुरस्त करने और आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने आपदा से प्रभावित हो सकने वाले सम्भावित क्षेत्रों, जल स्रोतो, भवनों और कारणों की जल्द से जल्द पहचान कर उनको सूचीबद्ध करने तथा प्रबंधन के लिए उपलब्ध साजो-सामान और आवश्यकताओं की जानकारी जिला स्तर पर साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी, नालों, बांधों, एनिकट एवं तालाबों आदि पर जलभराव की स्थिति से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा आपात हालात में बांधों के रख-रखाव एवं सुरक्षा, आबादी क्षेत्रों में राहत एवं बचाव तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना तैयार की जाए तथा इसके लिए स्वयंसेवकों तथा कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण दिया जाए।

24 घंटे सक्रिय रहेंगे नियंत्रण कक्ष:

जिला कलक्टर (Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram) ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाढ़ कंटिजेंसी योजना की समीक्षा के दौरान बताया कि जिला स्तर पर 24 घण्टे नियंत्रण कक्ष सक्रिय किया गया है। उन्होंने उपखण्ड स्तर पर भी आपदा प्रबंधन के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

जिला कलक्टर ने जल संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जलदाय, विद्युत, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, नगरीय निकाय आदि सभी विभागों के अधिकारियों को मानसून के दौरान सतर्क रहकर एवं योजनाबद्ध तरीके से आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी विकट स्थिति के दौरान सभी अधिकारी एवं कार्मिक राज्य सरकार एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को मॉक ड्रिल, संसाधनों के परीक्षण एवं आपदा प्रबंधन योजनाओं को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए।

ग्राम पंचायत स्तर तक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश:

जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में जेसीबी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, गोताखोरों की सूची तैयार कर संपर्क स्थापित करने तथा राहत एवं बचाव संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को एफआरटी टीमों को सक्रिय रखने एवं क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों व खंभों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।

नालों की सफाई और सरकारी भवनों का निरीक्षण करें

बैठक में नगरीय निकायों एवं संबंधित विभागों को नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संभावित जलभराव क्षेत्रों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी भवनों की छतों, परिसरों एवं जल निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने को कहा गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, एसडीएम गौरव मित्तल, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, एसीईओ शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सरोज बैरवा, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

कलक्ट्रेट में जिला आपदा नियन्त्रण कक्ष स्थापित:

आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2026 में सम्भावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव के लिए कार्यालय सहायक कलक्टर मुख्यालय सवाई माधोपुर में जिला आपदा नियन्त्रण कक्ष 07462-220201/07462-220602, स्थापित किया गया है। आपदा नियंत्रण के लिए टोल फ्री नंबर 1077 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

जिला कलक्टर काना राम ने नियंत्रण के सफल और प्रभावी संचालन के लिए उप निदेशक कृषि एवं पी.डी. आत्मा अमर सिंह 9414665411 को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी एवं नायब तहसीलदार सवाई माधोपुर पुष्पेन्द्र भारद्वाज 9983053485 को सहायक प्रभारी नियुक्त किया है।

कलक्टर काना राम के आदेश अनुसार नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में 24 घण्टे संचालित होगा। प्रथम पारी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक और तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक संचालित किया जा रहा है। प्रथम पारी में कनिष्ठ सहायक मोहम्मद अजरूदीन खान 7891190826 एवं कनिष्ठ सहायक अजय सैनी 6350633949, द्वितीय पारी में कनिष्ठ सहायक रामचन्द्र मीना 8239950552 एवं कनिष्ठ सहायक सौरभ मीना 9588816866, तृतीय पारी में प्रशासनिक अधिकारी मुकेश शर्मा 9460257404 एवं कनिष्ठ सहायक रोडूलाल मीना 9166583136 को नियुक्त किया गया है। वहीं रिजर्व पारी के लिए अतिरिक्त प्रशासनिक गोकलेन्द्र शर्मा 6376231562 एवं कनिष्ठ सहायक निखिल गौत्तम 8233312328 को नियुक्त किया है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सवाई माधोपुर में मानसून को लेकर अलर्ट, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगा सक्रिय – My Blog