Breaking News

Bamanwas News Chauth Ka Barwara News Sawai Madhopur News

रेड पड़ते ही मरीज छोड़कर भागा फ*र्जी डॉक्टर, क्लीनिक से मिली गर्भपात किट

Health Department takes major action against clinics and diagnostic labs in Bamanwas and gangapur city Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में अ*वैध चिकित्सा (Medical) गतिविधियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग (Medical Department) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बामनवास (Bamanwas) और गंगापुर सिटी (Gangapur City) में संचालित अपंजीकृत क्लीनिकों (Clinic) और डायग्नोस्टिक लैब (Diagnostic Lab) का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO Sawai Madhopur) डॉ. अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान एक अ*वैध क्लीनिक को सील किया गया, जबकि अन्य संस्थानों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Health Department takes major action against clinics and diagnostic labs in Bamanwas and gangapur city Sawai Madhopur

मरीज को छोड़कर फरार हुए संचालक:

सीएमएचओ ने बताया कि बामनवास के पट्टीकला (Pattikalan Bamanwas) क्षेत्र में वार्ड नंबर-14 स्थित एक अपंजीकृत क्लीनिक पर छापेमा*री की गई। निरीक्षण टीम को देखकर क्लीनिक संचालक श्रीवास अधिकारी और उसका सहयोगी रामराज बैरवा उपचाराधीन मरीज को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

बिना लाइसेंस दवाइयां और गर्भपात किट मिली:

जांच के दौरान क्लीनिक में बिना ड्र*ग लाइसेंस (License) के एलोपैथिक दवाइयों (Allopathic medicines) का बड़ा स्टॉक, सिरिंज, इंजेक्शन और गर्भपात संबंधी किट (Abortion kit) बरामद हुई। मौके पर क्लीनिक का पंजीकरण प्रमाण पत्र, संचालकों की शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, बायोमेडिकल वेस्ट (Bio-Medical Waste) प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले।

अनियमितताएं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक के दवा भंडारण कक्ष और मरीजों के उपचार व भर्ती वाले कमरे को मौके पर ही सील कर दिया। साथ ही दवाइयों की सूची बनाकर उन्हें जब्त किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई।

कार्रवाई देखते ही बंद हुईं अन्य लैब:

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सामने संचालित कई अ*वैध और अपंजीकृत डायग्नोस्टिक लैब के संचालक अपनी लैब बंद कर मौके से चले गए।

गंगापुर सिटी में भी हुई कार्रवाई:

इसी अभियान के तहत गंगापुर सिटी के उदई मोड़ (Udei Mode, Gangapur City) स्थित एक अपंजीकृत क्लीनिक पर अ*वैध चिकित्सा अभ्यास करने वाले सीताराम अग्रवाल पुत्र दामोदर लाल अग्रवाल और कॉलेज रोड पर संचालित श्री सांवरिया डायग्नोस्टिक एंड होम कलेक्शन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संस्थान का संचालन तत्काल बंद करवाया गया। साथ ही नियमानुसार पेनल्टी लगाते हुए जल्द पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए।

इस कार्रवाई में केस ऑफिसर एवं डीपीसी (पीसीपीएनडीटी) आशीष गौतम, सीएचसी बामनवास के प्रभारी अधिकारी डॉ. आर.सी. मीणा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रसून मिश्रा भी शामिल रहे।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times
Demand to include Gangapur City journalists in the PRO list Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

रेड पड़ते ही मरीज छोड़कर भागा फ*र्जी डॉक्टर, क्लीनिक से मिली गर्भपात किट – My Blog