Breaking News

Featured Kota News

कोटा में शादी में गया परिवार, चोरों ने घर खंगालकर 12 लाख के गहने उड़ाए

Family Wedding gold silver cash police kota news 27 June 26 Vikalp Times

कोटा: शादी (Marriage) समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के बाहर जाते ही चोरों ने सूने मकानों को निशाना बना लिया। कोटा (Kota) के नांता थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले नगर आवासीय योजना में दो मकानों में चोरी की वारदात सामने आई है। एक मकान से करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात (Gold-Silver Jewellery), नगदी (Cash) और अन्य सामान चोरी हो गया, जबकि दूसरे मकान से वायरिंग और लोहे का सामान उखाड़ ले गए।

Family Wedding gold silver cash police kota news 27 June 26 Vikalp Times

पीड़ित मनीषा कुमार जैन ने बताया कि वह परिवार सहित 23 जून को भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए थे। 25 जून की रात घर लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे।

चोर घर से मंगलसूत्र (Mangalsutra), सोने की चेन (Gold Chain), एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की अंगूठी (Gold Ring), पांच ग्राम का सोने का सिक्का (Gold Coin), तीन जोड़ी चांदी की पायल, 25 ग्राम का चांदी का सिक्का (Silver Coin), एक मोबाइल (Mobile) फोन (Phone) और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

इसी आवासीय योजना के मकान संख्या एफ-708 में भी चोरी की घटना हुई। मकान की देखरेख करने वाले केयरटेकर अरविंद शर्मा ने बताया कि बदमाश मकान की वायरिंग और लोहे का सामान उखाड़कर ले गए, जिससे मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलने पर नांता थाना पुलिस (Kota Police) मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस (Kota City Police) आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

 
 

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

कोटा में शादी में गया परिवार, चोरों ने घर खंगालकर 12 लाख के गहने उड़ाए – My Blog