उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वायु सेना का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह एयरक्राफ्ट क्रैश होकर एक तालाब में गिर गया। तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान तालाब में गिरा हुआ है और एयरक्राफ्ट का कुछ हिस्सा पानी के अंदर भी है। समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में दिख रहा है कि क्रैश वाली जगह पर चारों तरफ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं।
पीआरओ डिफ़ेंस विंग कमांडर देबार्थो धर ने बताया कि चालक दल के दो सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आज दोपहर 12 बजे चालक दल के दो सदस्यों वाला भारतीय वायु सेना का एक छोटा विमान ट्रेनिंग मिशन पर था। इस दौरान उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित हैं और कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

