Breaking News

Delhi News India World

बांग्लादेश सरकार का फैसला, इंडियन इकोनॉमिक जोन प्रोजेक्ट किया रद्द

Bangladesh government's decision, Indian Economic Zone project cancelled

बांग्लादेश: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने चटगांव के मीरसराय में प्रस्तावित इंडियन इकोनॉमिक जोन प्रोजेक्ट को रद्द करने की घोषणा की है। इंडियन इकोनॉमिक जोन की जगह अब एक रक्षा औद्योगिक पार्क बनाने का फैसला किया गया है। बीबसी बांग्ला के अनुसार बांग्लादेश आर्थिक क्षेत्र प्राधिकरण (बीईजेडए) के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी आशिक महमूद बिन हारून ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

Bangladesh government's decision, Indian Economic Zone project cancelled

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकु़ल आलम भी मौजूद थे। यह जानकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की ओर से दी गई है। यह निर्णय सोमवार को ढाका के तेजगांव स्थित मुख्य सलाहकार के कार्यालय में बीईजेडए गवर्निंग बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफे़सर मोहम्मद यूनुस ने की। बीईजेडए के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी आशिक महमूद ने बताया कि मीरसराय में भारत के प्रस्तावित इंडियन इकोनॉमिक जोन के लिए बड़े पैमाने पर जमीन आवंटित की गई थी।

चूंकि वह परियोजना रद्द हो गई, इसलिए इस जमीन को एक नए रक्षा औद्योगिक पार्क के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया है। हाल के वैश्विक संघर्षों का उदाहरण देते हुए चौधरी आशिक महमूद ने कहा कि कभी-कभी आधुनिक लड़ाकू विमानों की कमी नहीं, बल्कि गोला-बा*रूद या टैंक के धुरों जैसे बुनियादी उपकरणों की कमी ही बड़े संकट का कारण बनती है। उन्होंने घरेलू स्तर पर ऐसे उपकरणों के उत्पादन की क्षमता विकसित करने की जरूरतों पर जोर दिया।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
No reservation upon converting to Islam Madras High Court Major Ruling Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

बांग्लादेश सरकार का फैसला, इंडियन इकोनॉमिक जोन प्रोजेक्ट किया रद्द – My Blog